हल्द्वानी में घर में तोड़फोड़ व वाहन फूंकने पर भाजपा प्रदेश मंत्री सहित 2 सौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। पुलिस ने हल्द्वानी के छड़ायल गैस गोदाम रोड स्थित माड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद के घर में तोड़फोड़ व वाहन फूंकने का मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे समेत 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

नूर मोहम्मद की पत्नी का आरोप है कि विपिन पांडे व गिरीश पांडे के नेतृत्व में उनके घर के बाहर 100-200 लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। इसके बाद धार्मिक पाठ का आयोजन कर दुकान में तोड़फोड़ व वाहनों में आगजनी की गई।
गौरतलब है कि दमुवादूंगा क्षेत्र में एक युवती के घर मॉड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद को हमेशा उसके घर में जाते हुए देखा जाता है जिस पर क्षेत्र के लोगों ने कई बार आपत्ति भी जताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

रविवार को रेहाना ने पुलिस को बताया कि उनके पति नूर मोहम्मद की देवगंगा विहार छड़ायल नायक गैस गोदाम रोड पर माड्यूलर किचन की दुकान है। 26 सितंबर को उसके पति अपनी दुकान पर काम करने वाली महिला के घर किसी काम से गए थे। वहां रहने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति प्रकट की और उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर लोगों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनके घर के सामने हनुमान चालीसा गायन

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

के लिए एकत्र होने का आह्वान किया।

27 सितंबर को विपिन पांडे व गिरीश पांडे के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से एक बजे के मध्य उनके घर व दुकान के बाहर 100-200 लोगों की भीड इकट्ठा हो गई। भीड़ ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर शीशे के दरवाजे को तोड़कर शोरुम के अंदर तोड़फोड़ की। साथ ही घर के अंदर चाहरदीवारी में रखीं तीन बाइकों में आग लगा दी। घर में भी आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page