भवाली। भवाली क्षेत्र के डोब ल्वेशाल गांव में गुलदार ने एक दुधारू गाय को मार डाला, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार डोब ल्वेशाल निवासी विजय कुमार की दुधारू गाय को गुलदार ने शुक्रवार रात शिकार बना लिया। घर से कुछ दूरी पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि विजय कुमार ने बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब 70 हजार रुपये का लोन लेकर यह गाय खरीदी थी और कुछ दिन पहले ही उन्होंने 4500 रुपये की किश्त भी जमा की थी। वह दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। गुलदार की सक्रियता को देखते हुए शनिवार को कई ग्रामीणों ने अपनी गायों को जंगल में चराने के लिए नहीं छोड़ा। विजय कुमार ने वन विभाग को पत्र लिख मुआवजा देने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की निगरानी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

