जातिवाचक मामले में अभिभावक संघ तथा क्षेत्रीय लोगों ने तहसीलदार से की मुलाकात, जाँच को निष्पक्ष कराये जाने की गई मांग

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- ताड़ीखेत ब्लॉक के राजकीय इन्टर कॉलेज भुजान में शिक्षिका के ऊपर विद्यालय के ही प्रभारी प्रधानचार्य तथा अन्य 2 शिक्षकों द्वारा जातिवाचक शब्दों के प्रयोग करने पर महिला शिक्षका द्वारा एस सी एस टी धारा के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है जिसमे आज रानीखेत तहसीलदार द्वारा उक्त मामले को ले कर पीड़ित महिला से पूछताछ की गई वही विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष से भी पूछताछ की गई, जिसमे तहसीलदार मनीषा मरकाना ने बताया कि उक्त मामले को ले कर एक पीड़ित महिला शिक्षिका तथा अभिभावक संघ के अध्यक्ष का बयान लिए जा चुका है जिसको अभी विवेचना की जा रही है,

वही इसी प्रकरण के लिए आज सुबह से ही अभिभावक संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में 2 दर्जन से अधिक अभिभावकों द्वारा तहसीलदार से मुलाकात की गई, जिसमे अभिभावक संघ के सदस्यों तथा क्षेत्र के लोगों द्वारा मिलकर इस मामले की निष्पक्ष जाँच कराने के लिए ज्ञापन शौपा गया। जिसमें अभिभावकों संघ का कहना है कि प्रशासन द्वारा इस मामले में निष्पक्ष जाँच की जाए, वही जाँच होने तक सभी पक्षों के लोगो को विद्यालय से अन्य किसी विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए, जिससे बिना किसी दबाब के जाँच प्रक्रिया की जा सकेगी, वही विद्यालय के अभिभावकों लोगो ने कहा है कि इस जाँच के दौरान विद्यालय के बच्चों पर दबाव बनाया जा सकता है, जिसके चलते जाँच होने तक दोनो पक्षो को विद्यालय से दूर रखा जाए।

इस दौरान अभिभावक संघ के अध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी, रमेश खानायत, जीवन सिंह, आनंद सिंह, पूर्व प्रधान बची सिंह अमेरा, कुन्दन सिंह अमेरा, लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र सिंह, रजत जोशी, रमेश खनायत, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page