महिला को चोट लगने पर अस्पताल में कराया भर्ती, तोता भी साथ आया, बना चर्चा का विषय

ख़बर शेयर करें

आज भी पशु पक्षियों को अनोखा प्रेम देखा जा सकता है। यहां पैर में चोट लगने के बाद राजपुरा निवासी निदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निदा के साथ उसका तोता चांद भी है। वह जहां भी जाती है चांद भी कंधे पर बैठकर साथ जाता है। दोनों का यह अनोखा बंधन अस्पताल में चर्चा का विषय बना है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में सैनिकों और व्यापारियों के लिए बनेगा बहुद्देशीय भवन, व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

निदा नवाबी रोड स्थित डॉ. पुनीत अग्रवाल के क्लीनिक में भर्ती हैं। अस्पताल में मौजूद उनकी मां ने बताया कि 1 साल पहले उन्होंने तोते को किसी से लिया था। तोते से पूरे घर में रौनक रहती है। बताया कि तोता की चोंच में दिक्कत है। इस वजह से वह ठीक से खा नहीं पाता है। निदा अपने मुंह में रोटी चबा कर उसके मुंह में डालती है। डॉ. पुनीत अग्रवाल भी तोते से काफी प्रभावित हैं। कहते हैं कि दोनों का व्यवहार काफी अच्छा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page