भवाली क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस लाइन, पापी ब्लू ने जीते मैच

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में आयोजित युवा एकता मंच प्रतियोगिता के दूसरे दिन कोतवाल उमेश मलिक मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने दूसरे दिन के पहले मुकाबले का शुभारंभ किया। इस कोतवाल ने युवाओ को खेल खेलने के प्रति जागरूक किया। जिसके बाद भूमियाधार व पुलिस लाईन के बीच पहले मुकाबले में भूमियाधार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 80 रन बनाए। जवाब में पुलिस लाइन की टीम 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
वही दूसरा मुकाबला पाइनस व पीपी ब्लूस के बीच खेला गया। जिसमें पाइन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। जवाब में पीपी ब्लूस ने 7 5 विकेट से मुकाबला जीता। इस दौरान एसएसआई प्रकाश मेहरा, नरेश पांडे, कबीर, आयुष कुमार, संजय बर्गली समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page