भीमताल में पकड़ी बाघिन ने ही मारा था दो महिलाओं व एक युवती को

ख़बर शेयर करें

आखिरकार भीमताल क्षेत्र में दो महिलाओं व एक युवती की मौत पकड़ी बाघिन ने की थी। रिपोर्ट में इसका खुलासा हो गया है। जंगलियागांव के नौली में पकड़ी गई बाघिन ही नरभक्षी बाघिन थी।
खुलासा डब्लूआईआई देहरादून से आई रिपोर्ट में हुआ है। बाघिन का डीएनए ही मृत दो महिलाओं और एक युवती के डीएनए से मिला है। भीमताल ब्लॉक के मलुवाताल के कसायल गांव में 7 दिसंबर को इंद्रा देवी, 9 दिसंबर को ग्रामसभा पिनरों के तोक डोब में पुष्पा देवी और 19 दिसंबर को अलचौना के ताड़ा में निकिता शर्मा को घास काटते समय नरभक्षी ने हमला कर मार दिया था।
भीमताल क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय इस बाघिन की उम्र लगभग 1.5 से 2 वर्ष थी। जंगलियागांव में पकड़ी गई बाघिन शारीरिक रूप से स्वस्थ थी। प्रयोगशाला में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आ गई है । पकड़ी गई बाघिन आदमखोर है। उसके द्वारा ही तीनो महिलाओं को अपना शिकार बनाया गया था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page