भीमताल में एसडीएम ने ओवरराइटिंग शराब बेचने पर की कार्रवाई, ग्राहक बन दुकान में पहुँचे

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इन दिनों शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग (अर्थात निर्धारित मूल्य से अधिक दर वसूली) की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में ऐसी ही एक शिकायत के आधार पर उपजिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने एक शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से एमआरपी से अधिक राशि वसूले जाने की पुष्टि हुई। साथ ही, कार्ड (स्वाइप मशीन) के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। दुकान का स्टॉक रजिस्टर भी अद्यतन नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

उपजिलाधिकारी खालिक ने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया और इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित करने की बात कही। इसके अलावा, आबकारी विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य लेना कानूनन अपराध है और भविष्य में इस तरह की किसी भी शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सभी लाइसेंसधारी विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page