भीमताल में जिला विकास प्राधिकरण ने कैंप लगाकर 63 मानचित्र को स्वीकृति प्रदान कर 27 मानचित्र जारी किए

ख़बर शेयर करें

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण,नैनीताल द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत भवन मानचित्रों की स्वीकृति हेतु सोमवार को विकास भवन भीमताल में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया

कैंप में मौके पर ही कुल 63 मानचित्र को स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही मौके पर 27 मानचित्र जारी भी किए गए।

सचिव जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल विजयनाथशुक्ल ने अवगत कराया कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त होने वाले भवन मानचित्रों की स्वीकृति हेतु एवं जनता को सुविधा प्रदान करने हेतु सोमवार को भीमताल स्थित विकास भवन में कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में 27 मानचित्र जारी करने के साथ ही 4 मानचित्र को रिजेक्ट किया गया।
शिविर में जिला प्राधिकरण के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों भीमताल, हल्द्वानी एवं नैनीताल से प्राप्त मानचित्र वआवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किया गया। भीमताल क्षेत्र से प्राप्त कुल 38 आवेदनों में से 35 आवासीय व 3 व्यवसायिक मानचित्र थे उनकी स्वीकृति प्रदान की गई।
इसी प्रकार हल्द्वानी क्षेत्र में 25 आवासीय मानचित्रो को स्वीकृति प्रदान की गई नैनीताल क्षेत्र के 14 तथा हल्द्वानी क्षेत्र के 13 मानचित्र को मौके पर ही स्वीकृत करते हुए जारी भी किया गया।
जिला प्राधिकरण द्वारा लगाए गए शिविर में कुल 60 आवासीय व 3 व्यवसायिक मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा चार को जिनमें विभिन्न कमियों पाई गई थी उन्हें रिजेक्ट किया गया।
इस दौरान जिला प्राधिकरण के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page