भीमताल क्षेत्र में गुलदार ने फिर महिला को मार डाला

ख़बर शेयर करें

भीमताल। भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया इस हमले में महिला की मौत हो गई । मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय लीला देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय नरोत्तम आर्य की पत्नी थी।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

अनुसार के अनुसार लीला देवी अपने गांव की एक अन्य महिला के साथ जंगल में चारा लेने गई थीं। जब वे दोनों जंगल में आगे बढ़ रही थीं, उसी समय तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा। तेंदुए ने लीला देवी को अपनी पकड़ में ले लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और गांव वापस आकर लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीमघटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page