भवाली में मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरु दीपाली दुबे से की शिष्टाचार भेंट, घोड़ाखाल में पहले कराई थी पूजा

ख़बर शेयर करें

भवाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने नैनीताल दौरे के दौरान भवाली पहुँचे। उन्होंने श्यामखेत स्थित आध्यात्मिक गुरु दीपाली दुबे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी। भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए गेट के बाहर खड़े रहे, लेकिन उन्होंने सभी से दूरी बनाकर रखी। चलती गाड़ी में लोगो ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं के लिए ज्ञापन सौपा। जिसके बाद वह वाया सड़क हल्द्वानी को गए।

मुख्यमंत्री बनने से पहले भी आध्यात्मिक गुरु दीपाली दुबे ने कराई थी पूजा

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

-पूरे भारत में धूमावती की पूजा करने वाली है अकेली आध्यात्मिक गुरु

भवाली। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में गोल्ज्यू देवता का आशीर्वाद लेंगे पहुँचे थे। वही ज्योतिषाचार्य दीपाली दुबे ने गोल्ज्यू मंदिर में मुख्यमंत्री की पूजा कराएंगी थी। साथ ही मुख्यमंत्री बनने से पूर्व उन्होंने 17 मार्च को गोल्ज्यू मंदिर में पूजा कराई थी। जानकारी के मुताबिक विख्यात ज्योतिषाचार्य दीपाली दुबे पिछले एक साल से श्यामखेत में अपने फ्लैट में रह रही है। उन्होंने आपके अपने हिंदुस्तान से बात कर बताया कि उनका पैतृक गांव देहरादून में है। बाद में शिक्षा लखनऊ से अर्जित की। जिसके बाद वह दिल्ली नोयडा चली गई। उन्होंने बताया कि बचपन से साधना कर रही हैं। 10 तरह की महाविद्या पूजा करती है। पूरे भारत मे धूमावती की साधना करने वाली वह अकेली महिला है। बताया कि शिव व नीब करौली महाराज को वह अपना गुरु मानती है। अब तक 100 से अधिक पूजा अर्चना करा चुकी हैं। जिनमें से 99 प्रतिशत सफल हुई है। सुबह व शाम को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से 15 से 20 लोगो से बात कर उपाय बताती है। फेसबुक में उनके 2.50 लाख लोग जुड़े हैं। 11 सौ लोगो ने उनके कार्य की प्रशंशा की है। उन्होंने लोगो से अपील कर कहा कि कर्म के साथ अपने ईष्ट की पूजा आराधना करने से लोगो को परम् आनंद मिलता है। गलत रास्तो में भटकने से कभी सही रास्ता नही मिल सकता। गुरुवार को मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश की खुशहाली के लिए चर्चा की गई। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page