भवाली में व्यापार मंडल ने उठाई पार्किंग से शटल सेवा चलाने की मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पिछले कई दिनों से पर्यटको नही पहुँचने से व्यापारी मायूश है। जिससे व्यापरियों को लाखों का नुकसान हो रहा है। गुरुवार को देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने रोडवेज अधिकारियों से वार्ता कर पार्किंग में पर्यटको के वाहनो को खड़े करने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि रोडवेज की नव निर्मित पार्किंग से शटल सेवा चलाई जाए। जिससे व्यापरियों को भी पर्यटको का लाभ मिल सके। कहा कि 100 से अधिक वाहन पार्किंग में खड़े हो सकते है। प्रशासन यहां पार्किंग फुल होने के बाद सेनिटोरियम में वाहनो को खड़ा करे। कहा कि पार्किंग में 5 से 10 वाहन ही कर रोज खड़े हो रहे है। जिससे रोडवेज को आय भी नही हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द रोडवेज से शटल सेवा नही चली तो पदाधिकारीयो के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान महामंत्री मनमोहन सिंह निगलटिया, हिमांशु मेहरा, आई डी मंगई आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page