भवाली में कांग्रेस ने बूथ कमेटी गठित की,आगामी पंचायत चुनाव के लिए बनाई रणनीति

ख़बर शेयर करें

-आगामी पंचायत चुनाव के लिए बनाई रणनीति

भवाली। नगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल के नेतृत्व में फूल मालाओं से कांग्रेस प्रभारी उमेश कबडवाल का स्वागत किया गया। जिसमें हल्द्वानी में 1 जून को आयोजित होने वाली जय हिन्द रैली, पंचायत विधानसभा चुनाव को लेकर में चर्चा की गई। प्रभारी उमेश कबडवाल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। सबको एक साथ लेके चलना है व आगामी पंचायत चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करना है। 1 जून को आयोजित होने वाली जय हिन्द रैली में अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचने के लिए कहा गया। बैठक में जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सुजान रजवार, लोकेश जोशी, हरेंद्र आर्या, दया किशन कबड़वाल, हिमांशु कबडवाल, पुष्पेश पांडे, पीयूष जोशी, ऊषा कन्नौजिया, सुनीता शाही, ऋतु आर्य, सद्दा मिया, सुमन आर्या आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page