भवाली में 15 एनडीआरएफ टीम ने ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में कर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

भवाली। 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम 15 क्यू भवाली द्वारा दिनांक 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। योग दिवस का आयोजन नगर पालिका भवाली के रामलीला मैदान में किया गया जिसमें नगर पालिका भवाली के सदस्यों के अलावा व्यापार मंडल एनसीसी कैडेट्स व्यापार मंडल अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
15वीं वाहिनी के सेनानी श्री सुदेश कुमार दराल के दिशा निर्देशानुसार टीम कमांडर इंस्पेक्टर तिरेपन रावत के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
योग कार्यक्रम की थीम “योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ”के विषय पर आधारित थी।
इस अवसर पर 15 वाहिनी भवाली टीम के टीम कमांडर तिरेपन सिंह रावत के अलावा श्री प्रकाश आर्य, जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी नैनीताल श्री मोहन पाठक राज्य आंदोलनकारी, श्री संजय कुमार, श्रीमती सुधा आर्य ,कुमारी तनुजा कंनवाल ,श्री बालम सिंह मेहरा, श्री कैलाश चंद शिवाल, श्री कैलाश चंद्र लोहनी (योगाचार्य) श्री लोकेश पालीवाल, श्री कंचन शाह व्यापार मंडल अध्यक्ष भवाली, श्री आशुतोष चंदोला एवं श्री इंद्र आर्य के अलावा एनसीसी के कैडेट्स ,15वीं वाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

अंत में टीम कमांडर इंस्पेक्टर तिरेपन रावत ने योग दिवस की बधाइयां देते हुए भवाली नगर के सभी नगर वासियों,एनसीसी कैडेट्स, राज्य आंदोलनकारियों एवं 15 वाहिनी के सभी पदाधिकारियों को योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए निर्देशित किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page