भवाली लाइव न्यूज पोर्टल की खबर का असर:: रामगढ़ हाइवे में विभाग ने भरे गड्ढे

ख़बर शेयर करें
  • व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सोमवार से धरना देने का किया था एलान

भवाली। मूसलाधार बारिश से रामगढ़ स्टेट हाइवे में गड्ढे होने से लोगो के लिए मुसीबत हो रही थी हर दिन लोग हाइवे के गड्डो में चोटिल हो रहे थे। गड्डो में पानी भरने से स्कूली बच्चों व पैदल चल रहे राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने गड्ढे नही भरने पर सोमवार से धरना प्रदर्शन को चेताया था। शनिवार को स्टेट हाइवे के अधिकारियों ने रामगढ़ रोड के गड्ढे भरवाए। गड्ढे भरने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने स्टेट हाइवे के अधिकारियों का आभार जताया। कहा स्कूली बच्चों को राहगीरों को इससे राहत मिलेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page