भवाली लाइव न्यूज पोर्टल की खबर का असर, कैंची मन्दिर समिति ने जारी किया पेड़ो में लगी होर्डिंग हटाने का आदेश, जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें

शनिवार कोनापके अपने भवाली लाइव न्यूज पोर्टल ने सड़को के किनारे गधेरो में पड़ी नीब करौरी बाबा महाराज की फ़ोटो की खबर को चलाया था। जिस पर कैची मन्दिर समिति ने तत्काल संज्ञान लेकर पेड़ो बिजली के पोलो से होर्डिंग हटाने के आदेश दिए हैं। कहा है कि श्री कैंची हनुमान मंदिर एवं आश्रम समिति बाबा नीम करौरी जी महाराज के उन भक्तों से अपील करती हैं जिन्होंने 15 जून 2024 कैंची धाम वार्षिकोत्सव / मेले के पर राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पोल आदि पर बाबा जी महाराज की नाम एवं फोटो के साथ जो होल्डिंग्स आदि लगाए हैं, कृपा कर उन्हें उतरवा कर एकत्र कर लें क्यों कि बहुत सारी होल्डिंग्स हवा/आंधी तूफान से लटक गयी है या नीचे गिर रही हैं, जिससे बाबा जी महाराज के भक्तों में रोष व्याप्त हैं एवं उनकी भावनाएँ आहत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

अतः आप से निवेदन है कि सारी होल्डिंग्स एकत्र कर लें एवं भविष्य में बाबा जी महाराज की फोटो वाली होल्डिंग्स न लगाएँ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page