खबर का असर:: भवाली गाँव सेनिटोरियम सड़क से नगर पॉलिका ने हटाया मलवा

ख़बर शेयर करें

भवाली। सेनिटोरियम भवाली गाँव सड़क में कूड़ा प्लांट का मलवा आने से ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट, ज्योति बिष्ट ने धरना प्रदर्शन करने को कहा था। जिसको लेकर आपके अपने भवाली लाइव न्यूज पोर्टल ने खबर को प्रमुखता से चलाया था। शुक्रवार को नगर पॉलिका अधिसाशी अधिकारी संजय कुमार ने टीम बनाकर सफाई अभियान चलाया। सड़क से मलवा हटाकर दवा का छिड़काव किया। ईओ संजय कुमार ने बताया कि बारिश से सड़क में मलवा आ गया था। मलवा हटाकर सफाई की गई है। साथ ही दवा का छिड़काव भी किया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page