अवैध मदरसे को जिला प्रशासन ने किया सील

ख़बर शेयर करें

प्रशासन ने ज्योलीकोट में अवैध रूप से चल रहे मदरसे को सील कर दिया है। इसमेंरह रहे बच्चों को घर भेजा गया है।

गौरतलब है कि नैनीताल जिले के ज्योलीकोट वीरभट्टी में 2010 से अवैध मदरसा चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत लगातार जिला प्रशासन को मिल रही थी। इन शिकायतों को जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने गंभीरता से लिया और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और तहसीलदार नैनीताल संजय कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने मौका मुआयना किया तो कई खामियां मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

बताया गया है कि जब प्रशासन की टीम पहुंची तो मदरसे में कुल 24 बच्चे रह रहे थे। जांच में पता चला कि यह सभी बच्चे बीमार हालत में हैं। इसके अलावा मदरसे में कई अन्य खामियां भी मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि मौका मुआयना में मदरसे के कमरों में गंदगी पाई गई। साथ ही पीने का पानी भी दूषित पाया गया। इसके अलावा रहने की व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। मदरसे का नियमों के अनुरूप संचालन नहीं पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने मदरसे को सील करने की कार्रवाई की है। जबकि यहां रह रहे बच्चों को इनके माता-पिता को बुलाकर घर भेज दिया गया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page