भवाली। प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार सुबह मुखबिर ने वन विभाग को सूचना दी कि अल्मोड़ा निवासी पवन सिंह महरा व धन सिंह द्वाराहाट के खीम सिंह नाम के व्यक्ति से वाहन संख्या up22 at 1926 में 280 कंटर अवैध लीसा लेकर हल्द्वानी की तरफ जा रहे हैं। जिस पर वन विभाग ने सुबह 4 बजे से गश्त कर अल्मोड़ा हाइवे स्थित निगलाट के पास ट्रक को रोककर लीसा जब्त कर लिया। गश्त के दौरान ट्रक में बैठे सभी लोग मौके से फरार हो गए। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को मुखबिर की सूचना के बाद 280 टीन ट्रक के साथ जब्त किए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।
टीम में प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी हेम चन्द्र गहतोड़ी, वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, प्रमोद कुमार, सूरज सिंह बिष्ट रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

