नगारी गांव की उपग्राम प्रधान बनीं ईला आर्य, रिकॉर्ड मतों से दर्ज की जीत

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगारी गांव में बुधवार को उपग्राम प्रधान पद के चुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिला। चुनाव में
ईला आर्य और राहुल सिंह बिष्ट आमने सामने थे।
मतदान के बाद हुई मतगणना में इला आर्य को 8 मत प्राप्त हुए, जबकि राहुल सिंह बिष्ट को मात्र 1 मत मिला। इस तरह ईला आर्य ने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए उपग्राम प्रधान पद पर कब्जा किया। जीत की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारियों ने ईला आर्य को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया। परिणाम घोषित होते ही ग्रामीणों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इला आर्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page