रामगढ़ में चुनाव नही कराए तो आमरण अनशन करेंगे छात्र

ख़बर शेयर करें

-रामगढ़ राजकीय महाविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन

-छात्रसंघ चुनाव कराने को कुलपति को दिया ज्ञापन
भवाली। राजकीय महाविद्यालय तल्ला रामगढ़ में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को छात्र शाम 3 बजे तक नामांकन जमा नही कर पाए थे। जिससे शनिवार को छात्र छत्राओं ने छात्रसंघ चुनाव कराने को महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। प्रत्याशियों ने कुलपति को पत्र भेज कहा कि महाविद्यालय रामगढ़ द्वारा छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया से वंचित कर छात्रों को चुनाव टालने का काम किया है। जिससे छात्र शक्ति में आक्रोश है। उन्होंने पत्र में लिख कहा है कि अगर महाविद्यालय में 6 नवंबर तक विधिवत छात्र संघ चुनाव नही कराया गया तो अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की होगी। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य गणेश आर्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल,जगदीश चन्द्र, सुरेश मेर, यमुना आर्या, प्रशांत जोशी, सुहानी आर्या व अन्य छात्र छात्राएं रही।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रामगढ़ महाविद्यालय में पहली बार हो रहे थे चुनाव, नामांकन पपत्र जमा नही होने से सपना टूटा

भवाली। राजकीय महाविद्यालय तल्ला रामगढ़ में छात्र संघ निर्वाचन के लिए कुल 3 निर्वाचन प्रपत्रों की बिक्री की गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत जोशी उपाध्यक्ष पद के लिए कुमारी मेघा व कोषाध्यक्ष पद के लिए कुमारी यमुना ने पपत्र लिए थे।
शुक्रवार को 11 बजे से 3 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए कमेटी के सामने प्रपत्र जमा नहीं कर पाए। शाम 3 बजे बाद नामांकन जमा करने के लिए निर्वाचन कमेटी पर दबाव बनाने लगे। निर्वाचन कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि 3 बजे बाद नामांकन प्रपत्र जमा नहीं किए जायेंगे। जिससे राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में किसी का भी नामांकन जमा नहीं किया गया। महाविद्यालय में 100 से अधिक छात्र छात्राएं है।
राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ प्रचार्य डॉ नागेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि 11 से 3 तक कोई भी अपना प्रस्तावक अनुमोदक और अपना पर्चा जमा नही कर पाए। तीन नामंकन पत्र बिके थे, लेकिन शुक्रवार 3 बजे तक कोई जमा नही कर पाया। उन्होंने बताया कि पहली बार चुनाव महाविद्यालय में हो रहे थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page