भवाली। टैक्सी वाहनों द्वारा भवाली से नैनीताल का 50 रुपये किराया मांगने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी नीरज सिंह अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालकों द्वारा भवाली से नैनीताल का मनमाना किराया वसूला जा रहा है। स्कूली बच्चों से भी 30 की जगह 50 रुपये किराया लिया जा रहा है। जिससे सोमवार को कई बच्चे अधिक किराया लेने से स्कूल नही गए। उन्होंने कहा कि टैक्सी वाहनों की मनमानी को लेकर पुलिस व आरटीओ को सूचना दी गई है। उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद ने बताया कि बाहरी वाहनों द्वारा अधिक किराया वसूला जाता है। जिससे स्थानीय टैक्सी यूनियन बदनाम हो रहा है। कहा कि ऐसे लोगो पर चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

