आवासीय नक्शे पर होटल संचालन करते मिले तो होगी कार्रवाई, मुकदमा भी होगा दर्ज

ख़बर शेयर करें

आवासीस नक्शे पर चल रहे होटलों पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। मंगलवार को जांच में भीमताल स्थित मून लाइट होटल के आवासीय भवन के नक्शे पर चलने की पुष्टि होने पर टीम ने होटल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल होटल पूर्व की भांति ही चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

भीमताल की ठंडी सड़क पर 2018 में पास आवासीय नक्शे पर होटल चलने की शिकायत प्राधिकरण तक पहुंची थी। मंगलवार को विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता आरएल भारती के नेतृत्व में टीम भीमताल के ठंडी सड़क स्थित मून लाइट होटल पहुंची। होटल का नक्शा मांगने पर आवासीय भवन का नक्शा दिखाया गया। इस नक्शे की आड़ में बीते कई वर्षों से अवैध रूप से होटल का संचालन किया जा रहा था। जिस पर अवर अभियंता आरएल भारती ने होटल संचालक विशाल अग्रवाल व परमजीत सिंह के खिलाफ उत्तराखंड अग्रिम ग्राम नियोजन व विकास अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया, केस जिला विकस प्राधिकरण की कोर्ट में दर्ज हुआ है। जिसकी सुनवाई कमिशनर कोर्ट में होगी। फिलहाल अवैध रूप से चल रहे होटल को सील नहीं किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page