केवाईसी नही कराई तो स्वंय रहोगे जिम्मेदार

ख़बर शेयर करें

भवाली। इंडियन ऑयल के निर्देशों के अनुसार केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। केवाईसी नही कराने पर स्वंय उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी रहेगी। भवाली गैस प्रबंधक के अनुसार सामान्य व उज्वला गैस कनेक्शन के उपभोक्ताओं को सत्यापन कराना जरूरी है। आधार कार्ड, गैस की किताब और मोबाइल लेकर कार्यालय पहुँचकर सत्यापन करा सकते हैं। गैस राजेश कुमार ने बताया कि गैस उपभोक्ताओं को कई बार प्राथमिकता में सत्यापन करने को कहा गया है। कहा सभी उपभोक्ता कार्यालय आकर समय से सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा कर ले। कहा अगर सत्यापन नही किया तो उपभोक्ता स्वंय जिम्मेदार रहेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page