सेनिटोरियम में पेड़ की लापिंग नही हुई तो इनको होगा नुकसान

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में अंधड़ से जगह जगह पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। सेनिटोरियम व मस्जिद के पास अगर खतरे की जद में आ रहे पेड़ गिरे तो जान माल का नुकसान हो सकता है। स्थानीय सभासद किशन अधिकारी ने बताया कि वार्ड में 7 पेड़ो से जनता को नुकसान हो सकता है। वन विभाग को पेड़ो के कटान व लापिंग के लिए पूर्व में ही कहा गया है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई है। जिससे तेज अंधड़ में बड़ा नुक़सान हो सकता है। घर मे पेड़ गिरने से जान माल दोनों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से जल्द पेड़ो की लापिंग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग::डामरीकरण के चलते पांच घंटे बंद रहेगा धानाचूली मार्ग, वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
आपदा में पेड़ की जड़ हुई थी खोखली


वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि मेरे संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नही आया है। दिखवाकर जल्द लापिंग के आदेश दिए जाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page