भवाली देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

भवाली देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
भवाली। नगर के बाजार स्थित देवी मंदिर में सोमवार को मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भगवान के भजनों और जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में शेखर जोशी, नीमा जोशी, दीपा दनाई, वीरेंद्र दनाई, मिक्की, ललित खत्री, विनय गोस्वामी, भानु नेगी, मिक्की कपकोटी, संजय लोहनी, शैलेन्द्र रौतेला, चंदू तिवारी, गोविंद भट्ट, कन्नू सुयाल, लोकेश जोशी, हरिशंकर कांडपाल, खजान भट्ट, गोपू जोशी, जगदीश, माला, तन्नू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी मोहन कपिल, इंदर कपिल, पंकज कपिल एवं दीपेश कपिल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page