ICJS प्रशिक्षण से तेज होगी न्याय प्रक्रिया, कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकारों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
हल्द्वानी। न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता, तेजी और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल पुलिस की ओर से हल्द्वानी स्थित न्यायालयों के कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकारों को आईसीजेएस (Inter-operable Criminal Justice System) सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार ने अपने कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर कर्मचारियों को आईसीजेएस के माध्यम से एफआईआर और चार्जशीट को न्यायालय के आईसीटी पोर्टल पर कंज्यूम करने की प्रक्रिया समझाई।
डिजिटल व्यवस्था से तेजी आएगी
प्रशिक्षण के दौरान अमित कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में पुलिस और न्याय प्रणाली को पेपरलेस एवं तेज बनाने में आईसीजेएस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से थानों से भेजी जाने वाली एफआईआर और आरोप-पत्र न्यायालय के सॉफ्टवेयर तक डिजिटल, सुरक्षित और त्वरित तरीके से पहुंच सकेंगे। इससे न्यायिक मामलों के निस्तारण में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।
प्रशिक्षण में कोर्ट मोहर्रिर और पैरोकारों को सॉफ्टवेयर के संचालन की बारीकियों से अवगत कराया गया। साथ ही आईसीजेएस के उपयोग से संबंधित तकनीकी समस्याओं और शंकाओं का मौके पर समाधान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेंगी।
मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

