घर से रूट देखकर निकले, रहेगा जीरो जोन, कैंची धाम दर्शन करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

ख़बर शेयर करें

भवाली। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को कैंची धाम में अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कैंची मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैंची धाम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का प्रस्तावित कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। निगलाट के ग्राम प्रधान एवं मंदिर समिति से जुड़े पंकज निगल्टिया ने बताया कि उपराष्ट्रपति के कैंची धाम पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page