पति पत्नी में कुत्ते को लेकर विवाद, पत्नी ने जान दी

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। बाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात गांव बन्नाखेड़ा बल्ली निवासी सूरज की 21 वर्षीय पत्नी उर्मिला गले में फंदा लगाकर लटक गई। किसी बात पर पति पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पड़ताल::भवाली में रोडवेज पार्किंग खाली शहर से बाहर रोके जा रहे वाहन, होटल कारोबार हुआ चौपट

घटना की सूचना 112 नंबर पर एक ग्रामीण ने दी। इसी सूचना पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने महिला के शव को नीचे उतार लिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर शव को बाजपुर सीएचसी स्थित मोर्चरी में रख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बुद्ध पूर्णिमा पर चोरसा में लगा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा के अंतर्गत बल्ली निवासी सूरज सैनी एक बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था। जांच-पड़ताल में पता चला है कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच रोज झगड़ा हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम शटल सेवा से स्थानीय यात्रियों की बढ़ी परेशानी, घंटों इंतजार को मजबूर यात्री

बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि 112 नंबर पर महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला के मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मृतका के पति सूरज को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठाया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page