देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने खुद को गोली मारी

ख़बर शेयर करें

गौलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद एक ठेकेदार ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल 40 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद कमलेश ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page