हल्दूचौड़ में पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार इलाके में मंगलवार रात एक व्यापारी दंपत्ति की मौत से पूरे क्षेत्र में दुख और सन्नाटा फैल गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यवसायी रमेश दुम्का (65) और उनकी पत्नी कमला दुम्का (50) अपने घर की पहली मंजिल पर मृत पाए गए।
सुबह परिजनों ने कमरे खोले तो दोनों अलग-अलग कमरों में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखों से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि रमेश दुम्का पिछले कुछ समय से व्यापारिक नुकसान और आर्थिक दबाव से जूझ रहे थे, जिससे उनके मानसिक तनाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग थे सवार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
दंपत्ति की मृत्यु से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में गहरा शोक है। क्षेत्र में यह परिवार अपनी विनम्रता और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। घटना के बाद से घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां, वॉशिंग मशीन भी भेंट की
Ad

You cannot copy content of this page