- पर्यटको के वाहन भवाली नही भेजने पर जताया आक्रोश
- रविवार को बैठक कर लिया प्रदर्शन का निर्णय
भवाली। रविवार को होटल स्प्रिंग वुड में होटल एसोशिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। वही वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज परिसर रोडवेज पर्किंग का उपयोग नही किया जा रहा है। जिससे पर्यटको को लाभ नही मिल रहा है। और पार्किंग में लगे करोड़ो रुपयों का सदुपयोग नही हो रहा है। कहा कि भवाली में आने वाले वाहन रोडवेज पार्किंग में खड़े किए जाए। पहाड़ आने वालों को खुटानी में परेशान किया जा रहा है। नगर व आस पास पर्यटको को रोककर आवासीय भवनों में अवैध रूप से ठहराया जा रहा है। जिससे होटल व्यवसायी आर्थिक मार पड़ रही है। ये लोग एजेंट खड़े कर मनमाने रेट ले रहे हैं। इन पर तत्काल कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन सचिव कैलाश सुयाल ने कहा कि नगर की निर्माणाधीन पर्किंग में भी 60 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। फल मार्किट के पास व चिल्ड्रन पार्क में भी वाहन खड़े किए जा सकते हैं। एसोशिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कपिल ने बताया कि पर्यटको के वहानों को जल्द वाहनों को भवाली पार्किंग में नही खड़ा किया गया तो 31 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन करेंगे। और सभी सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। मुख्यमंत्री स्तर पर भी विरोध किया जाएगा। कहा कि नगर पालिका हर वाहन से 50 रुपये ले रही है। उसका क्या उपयोग है यह किया जाता है यह भी स्पष्ट किया जाए। कहा रामगढ़ रोड में पर्किंग के लिए 36 लाख अवमुक्त थे, जल्द पर्किंग का निर्माण किया जाए जिससे लोगो को उसका लाभ मिल सके। इस दौरान बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल सचिन कैलाश चन्द्र सुयाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, एसआई लेखराज कम्बोज, संजीव भगत, हर्षित सुयाल, कुलदीप सिंह, अनिमेस साह, इंद्र कपिल, दीपक साह, अर्जुन बिष्ट, विक्की रावत आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

