भवाली। साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। अब जालसाज साइबर ठगी के नए तरीके ढूंढ कर होटल स्वामियों को भी चूना लगाने में तुले हैं। भवाली होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र कपिल के साथ होने से बच गया। राजेंद्र कपिल ने बताया कि भवाली में स्प्रिंग बुड इन होटल है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे राजेंद्र कपिल के नंबर पर फोन आया कि उन्हें होटल में दो कमरे चाहिए। जिसपर कपिल ने एडवांस रुपए के लिए कहा तो जाल साज ने उनके नंबर पर ₹1 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया और बैंक से जैसा ही एक मैसेज टाइप कर साथ ही यूपीआई आईडी समेत उनके नंबर पर भेज दिया। भेजने के बाद फिर फोन करके पूछा कि ₹1 आ गए उन्होंने कहा कि आ गए, फिर जाल साज ने 2000 के जगह 20,000 का मैसेज टाइप कर भेज दिया और फोन करके कहा कि गलती से 20000 आ गए हैं मुझे ₹18000 वापस कर दो जिस पर कपिल ने कहा कि होटल में आ रहे हो तो रुपए आए होंगे तो मैं वापस कर दूंगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

