पत्रकारों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

ए स्मृति चिन्ह व किए गए रंगारंग कार्यक्रम

इन दोनों हर जगह रामलीला व दशहरे की चहल-पहल बनी हुई है । चंपावत जिले में बनबसा, टनकपुर ,चल्थी, चंपावत ,लोहाघाट ,व मंच तामली में रामलीला दिखाई गई वह अभी भी दिखाई जा रही है ।नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन लकी ड्रॉ के परिणाम निकाले गए और मैदान में मौजूद लकी ड्रॉ के विजेताओं को उनके पुरस्कार भी दिए गए।
10 अक्टूबर से प्रारंभ हुए दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसके बाद दिल्ली से आए आर्केस्ट्रा ग्रुप ने अपने कार्यक्रम से समा बांधा। इस दौरान कमेटी द्वारा टनकपुर के सम्मानित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा उन्हें सम्मानित किया गया। मीडियाकर्मियों के साथ ही अन्य लोगो को सम्मानित किया गया । डांस प्रतियोगिता और आनंदा किचन क्वीन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। देर रात कमेटी द्वारा लकी ड्रॉ के परिणाम निकाले गए और मैदान में मौजूद कुछ विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page