भवाली। क्षेत्र के सिरोड़ी ग्रामसभा में महिला दिवस व भिटौली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी महेश गंगवार रहे। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने गांव की सभी महिलाओं को भिटौली पर्व को सलेकर सम्मानित किया। वही गाँव की बेटी प्रज्ञा तिवारी द्वारा लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनकी माता कुसुम तिवारी को सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी महेश गंगवार ने महिलाओ को सबसे पहले लोकसभा चुनाव पर वोट डालने को कहकर शपथ दिलाई। कहा कि महिलाएं आज किसी काम मे पीछे नही है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़कर काम कर रही है। कहा भिटौली जैसें पारंपरिक त्यौहार खत्म होते जा रहे हैं। लेकिन गाँव मे आज भी यह परंपरा है। इसे बचाने के लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। कहा फुल देइ पर भी बच्चे देहरी पूजने से बच रहे हैं। बच्चों को खासकर परम्परा से जोड़ने की जरूरत है। ग्राम प्रधान संगठन सचिव शेखर दाने ने कहा कि नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए अपने परिवार के बच्चों के साथ पड़ोसी के बच्चों पर भी ध्यान देना पड़ेगा। जिससे आगे की पीढ़ी व परम्परा को बचाया जा सके। वही सभी महिलाओं ने ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट का आभार जताया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी महेश गगवार, ग्राम विकास अधिकारी दीपेन्द्र शर्मा, प्रधान संगठन सचिव शेखर दानी, ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट, ग्राम प्रधान ज्योति बिष्ट, रवि कुमार, राहुल चन्द्र, कलावती, गिरिश ढेला सहित गाँव की महिलाएं रही।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

