माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हल्द्वानी पहुँचीं, चप्पे चप्पे पर कड़ी नजर

ख़बर शेयर करें

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज अपराह्न 04:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुँचीं।

हल्द्वानी आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने माननीय राष्ट्रपति का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इसके उपरांत माननीय राष्ट्रपति ने, राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने हेतु राजभवन, नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page