विधायकों को फोन पर माननीय कहे

ख़बर शेयर करें

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सरकार से कहा है कि अधिकारियों को विधायकों को उचित प्रोटोकॉल देने के स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं। इसमें फोन पर बातचीत करते हुए, माननीय विधायक कहना भी शामिल है।

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने शून्य काल के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में होने वाले सरकारी समारोह में उनकी जगह पूर्व विधायक को बुलाया जा रहा है, यहां तक कि शिलान्यास और उद्घाटन के शिलापट्ट में भी उनका नाम नहीं लिखा जा रहा है। बेहड़ ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी यह मामला उठाया था, यदि सरकार विधायकों को प्रोटोकॉल नहीं दे सकती है तो इस व्यवस्था को खत्म कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इस पर स्पीकर खंडूड़ी ने कहा कि वो पहले भी इस बारे में निर्देश दे चुकी हैं कि प्रोटोकॉल को लेकर पक्ष – विपक्ष के विधायकों के बीच भेदभाव न किया जाए। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री से कहा कि इस बारे में मुख्य सचिव को निर्देश जारी किए जाएं कि वो अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दें। यहां तक कि फोन पर भी बातचीत में माननीय विधायक जी कहते हुए, सम्मान दें, भले ही किसी विधायक के साथ उनकी दोस्ती हो।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page