घर में लगी आग चार बच्चे लापता

ख़बर शेयर करें

त्यूणी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग जाने से चार बच्चे लापता हो गए। जिलाधिकारी ने बताया कि, बच्चियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि, रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद यह आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी नहीं होने के कारण समय से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

पुलिस के मुताबिक, टोंस नदी के पुल के पास शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सूरत राम जोशी के घर पर गुरुवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। आग की चपेट में आए चार मंजिला घर में कई परिवार रहते थे। आग लगते ही लोग घर से बाहर निकल आए लेकिन चार बच्चे घर के अंदर की फंस गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू में नहीं आयी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

प्रत्यक्षदर्शों का कहना है कि, उन्होंने धमाकों की आवाज सुनी। इसके बाद घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि, आग लगने के आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा, लेकिन उसमें सिर्फ चालीस लीटर पानी था, जो पांच मिनट में ही समाप्त हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद पाइपों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और उत्तरकाशी के मोरी और हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

जिसके बाद वहां से फायर ब्रिगेड के वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों वाहनों के पहुंचने के बाद मझोग से पानी भरकर त्यूणी फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंच गया। लेकिन तब तक आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि आग पर नियंत्रण पाने में पांच घंटे लग गए।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page