ग्राम सभा मझेडा़ में खुली बैठक आयोजित

ख़बर शेयर करें

धारी।

विकासखण्ड धारी के ग्राम सभा मझेडा़ में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए खुली बैठक आयोजित की गई ।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लाल सिंह बिष्ट ने की । बैठक में बिजली , पानी , सड़क, शिक्षा , आवास, वन पंचायत आदि सम्बंधित मुद्दो पर चर्चा हुई ।
खुली बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कोशल पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याएंओ को सुना एवं उनका निस्तारण किया ।
बैठक में रवि नौटियाल कृषि विभाग ने किसान सम्मान निधि में छूटे किसानों का ईकेवाईसी प्रपत्रों जमा किया ।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

वहीं हरी शंकर आर्य पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की लम्पी बीमारी टीकाकरण आदि की जानकारी दी गई।

बैडक में मोहन लाल उद्यान विभाग ने बागवानों जुडी़ समस्याएंओ का निस्तारण किया ।
इस मौके पर
ग्रामीणों द्वारा विकास सम्बंधित विभिन्न प्रस्ताव पंजीकृत कराये गये ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page