जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में 24 वीं युवा संसद प्रतियोगिता का हुवा आयोजन

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में 24 वीं युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन भव्यता के साथ किया गया ।
इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि की भूमिका में सांसद प्रतिनिधि धन सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य अल्मोड़ा तथा विधायक प्रतिनिधि रमेश सुयाल मण्डल अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि , मनीषा बिष्ट तहसीलदार कोश्या कुटोली विशिष्ट अतिथि तथा डी . एस . रावत प्राचार्य ज.न.वि ताड़ीखेत अल्मोड़ा एवं बी . के . सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज ढोकाने निर्णायक मण्डल सदस्य के रूप में उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व स्वागत गीत के साथ किया गया। विद्यालय प्राचार्य राजसिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा गुलदस्त भेंट कर स्वागत समारोह में हिस्सा किया गया । कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार् अंग्रेजी शिक्षक व निर्देशन प्रभावी उपप्राचार्या , भूपसिंह भूगोल शिक्षक , दुबान कुमार , सुमित कुमार , मनोज कुमार , राजकुमार तीर्थानी , लता त्रिपाठी , नीरज तिवारी , नारायण सिंह धर्मशक्तू द्वारा किया गया।
युवा संसद में छात्र – छात्राओं ने बहुत प्रभावी व मनमोहक ढंग से विभिन्न भूमिकाओं का प्रस्तुतीकरण किया । इस प्रतियोगिता में प्रथम से सातवें स्थान पर आने वाले छात्र – छात्राओं के ऋषिपाल राणा , हर्षित बोरा , करन खाती , ऋतुकार्की , गरिमा गुणवन्त , भूमिका भट्ट व संजीव सैनी संसद व विधायक प्रतिनिधियों द्वारा अपने अभिभाषण में आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नीति निर्धारण प्रक्रिया व संसदीय कार्यवाही का जन मानस में प्रचार – प्रसार होने से लोकतान्त्रिक मूल्यों को बल मिलता है। कार्यक्रम में पधारे ज.सत्यवीर सिंह चिकित्साधिकारी सी . एच . सी. सुयालबाड़ी, मदन मोहन सुयाल सामाजिक कार्यकर्ता , गिरीश टम्टा चौकी खैरना ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page