दूसरी बार शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक बने हितेश साह

ख़बर शेयर करें

भवाली। शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हितेश साह को भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार शिक्षक प्रकोष्ठ नैनीताल का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति को संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान और संगठनात्मक कार्यों का सम्मान माना है।
दायित्व मिलने के बाद हितेश साह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। हितेश साह की पुनर्नियुक्ति पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। विभिन्न लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिक्षक प्रकोष्ठ जिले में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page