युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी का ऐतिहासिक स्वागत

ख़बर शेयर करें
  • निगलाट से खैरना 15 किमी तक निकली जोशपूर्ण रैली

भवाली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट के स्वागत के साथ गुरुवार को गरमपानी युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी काअभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा निगलाट से खैरना छड़ा तक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
रैली के दौरान “भाजपा पार्टी जिंदाबाद”, “युवा मोर्चा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट, राज्य दर्जाधारी मंत्री दिनेश आर्या भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंदन बिष्ट को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और चंदन बिष्ट के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होकर युवाओं की आवाज बनेगा। रैली का समापन खैरना स्थित सोमवारी आश्रम में भण्डारे के साथ हुआ, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने युवाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज युवाओं में जोश और ऊर्जा देखकर स्पष्ट है कि भाजपा का भविष्य मजबूत हाथों में है। युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने का प्रण लिया। महिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोर्चो के अध्यक्षों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट, राज्य दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, भरत सिंह बोरा, फिरोज, पूर्व प्रधान पंकज निगलटिया, शिवेंद्र काण्डपाल, शुभांकर बिष्ट, रंजन बर्गली, मदन मोहन कैड़ा, रमेश सुयाल, भुवन आर्या, महेंद्र बिष्ट, मुकेश तिवाड़ी, निर्मला जीना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page