ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के बीच ऐतिहासिक समझौता

ख़बर शेयर करें

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU) और ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के इंडिया केस रिसर्च सेंटर (ICRC) के मध्य 30 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण सहयोग समझौता (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य केस-आधारित शिक्षण, शोध तथा उद्योग-अकादमिक सहभागिता को नई दिशा प्रदान करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं भीमताल परिसर के निदेशक के संबोधन से हुआ। उन्होंने इस सहयोग को दो समान दृष्टिकोण वाली संस्थाओं का ऐतिहासिक मिलन बताते हुए कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के उस उद्देश्य को सशक्त करेगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि केस-आधारित शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा वास्तविक परिस्थितियों का विश्लेषण करने की दक्षता विकसित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में आवारा बैल का आतंक, बुजुर्ग पर हमला कर पेट में घोंपा सींग

निदेशक ने ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह साझेदारी कुमाऊँ क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों के विद्यार्थियों तक वैश्विक स्तर की शिक्षा पहुंचाने के उनके सपने को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा शिक्षण और अधिगम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगी।

AIMA-ICRC की प्रमुख प्रो. अनुजा पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि AIMA उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप केस-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संकाय विकास, केस लेखन, केस प्रकाशन तथा पाठ्यक्रम में केस-आधारित शिक्षण के समावेशन पर विशेष बल दिया। उन्होंने बदलते प्रबंधन परिदृश्य के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों में नवाचार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ क्षेत्र में आवारा पशुओं पर रोक लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

इस समझौते के अंतर्गत संयुक्त रूप से केस स्टडी विकसित करना, केस लेखन एवं शिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन, शोध एवं परामर्श परियोजनाओं पर सहयोग, संकाय क्षमता निर्माण कार्यक्रम तथा AIMA के केस रिपॉजिटरी तक पहुंच उपलब्ध कराना शामिल है। इससे विद्यार्थियों को अधिक अनुभवात्मक एवं उद्योग-संगत शिक्षा प्राप्त होगी।

समझौते पर भीमताल परिसर के निदेशक एवं AIMA-ICRC की प्रमुख प्रो. अनुजा पांडेय ने हस्ताक्षर किए तथा हस्ताक्षरित दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार बुधानी एवं डॉ. मनीष बिष्ट भी मंच पर उपस्थित रहे। दोनों संस्थानों को जोड़ने और सहयोग को साकार करने में डॉ. संजय कुमार मिश्रा के विशेष योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निधि भट्ट पंत ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग::श्री कैंची धाम तहसील क्षेत्र में चिन्हित 20 अतिक्रमणों पर शीघ्र चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान

कार्यक्रम का समापन अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की दूरदर्शी पहलें विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करती हैं। यही कारण है कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को गूगल, अमेज़न, एटलासियन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों से 50 लाख रुपये से अधिक के आकर्षक प्लेसमेंट पैकेज प्राप्त हो रहे हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page