भवाली में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन,हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

भवाली। सेनिटोरियम के पास देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चालक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने सीएचसी भवाली पहुँचाया।
पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात ट्रक चालक राहुल ट्रक संख्या uk 04 cc 0386 से हल्द्वानी से परचून का सामान लेकर द्वाराहाट की ओर जा रहा था। तभी सेनिटोरियम के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क 40 फिट गहरीखाई में गिर गया। जिसमें चालक घायल हो गया। जिसपर स्थानीय लोगो ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चीता मोबाइल कर्मी कांस्टेबल आनन्द व नरेंद्र मौके पर पहुँचे। जिन्होंने चालक को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी भवाली पहुँचाया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया। डॉ रमेश ने बताया देर रात घायल अवस्था राहुल उम्र 24 को घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया। जिसके सिर में चोट थी। उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page