हिमांशु बिष्ट ने की मण्डल अध्यक्ष की दावेदारी

ख़बर शेयर करें

भवाली। भाजपा में इन दिनों संगठन के चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सबसे पहले मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है। सूची जारी न होने से मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी मंडलों पर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया एक सप्ताह से चल रही है। रायशुमारी के बाद मंडल अध्यक्ष का पैनल तैयार कर के हाईकमान को भेजा जाना है। वहां से मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होनी है। भवाली में हिमांशु बिष्ट सहित अन्य दावेदारों ने दावे दारी की है। हिमांशु क्षेत्र की जनता के चहेते माने जा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के मजबूत स्तंभ होने से उनके मण्डल अध्यक्ष बनने की राह आसान हो गई है। अगर वह मण्डल अध्यक्ष बन जाते हैं तो भाजपा को और मजबूती मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page