हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाए 2 वाहन, भिड़ंत के बाद रेस्टोरेंट में भीतर घुसा वहान,

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- राष्ट्रीय राजमार्ग 109 के खैरना बाजार में मंगलवार की देर रात 12 बजे धारचूला से हलद्वानी की तरफ जा रहा एक कैंटर जैसे खैरना तहसील के पास पहुँचा तो सामने से आ रहे टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गयी, वही कैंटर वहान की गति इतनी तेज थी कि वही टिप्पर के साथ साथ सड़क किनारे खड़ी एक कार के साथ गाय से टकराने के बाद एक रेस्टोरेंट के भीतर जा घुसा, वही गनीमत रही कि उस समय कोई भी व्यक्ति मौजूद नही था,
वही हादसे की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस के एस आई दिलीप कुमार, जगदीश धामी, सतीश सती मौके पर पहुँचे। जिसके बाद हाइड्रा की मदद से वाहनो को किनारे किया गया, वही बमुश्किल जाम को खोला गया,

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page