हाई अलर्ट:: रविवार के लिए चार धाम यात्रा स्थगित

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में रविवार के लिए भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए सरकार ने रविवार (आज) के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, शनिवार को प्रदेशभर में बारिश से मुश्किलें बढ़ गईं। चारधाम यात्रा मार्ग कई जगह मलबा आने से घंटों बंद रहे। साथ ही दून से आने-जाने वाली हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही बाधित रही। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं खराब मौसम से प्रभावित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पास शनिवार सुबह चट्टान गिरने से उसके नीचे दबकर दो बाइक सवार यात्रियों की मौत हो गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हैदराबाद निवासी दोनों यात्री बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। कुमाऊं के बनबसा में हुड्डी नदी के बहाव में हेलागोठ निवासी महिला बह गई। शनिवार को महिला का शव मिला। देहरादून के सहस्रधारा में शनिवार को पैर फिसलने से राजस्थान का पर्यटक नदी में गिर गया। नदी में डूबकर युवक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

उधर, नैनीताल में एक सप्ताह में सर्वाधिक 117 मिमी बारिश हुई। अल्मोड़ा में 74 मिमी बारिश द्वाराहाट में हुई। पिथौरागढ़ में 4 दिन से बारिश हो रही है। जिले में सर्वाधिक 96 मिमी बारिश मुख्यालय में रिकॉर्ड की गई

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page