पंचायत चुनाव 2025 के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, आम जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी

ख़बर शेयर करें

पंचायत चुनाव 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु विकास भवन, भीमताल में एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है। यह कंट्रोल रूम विकास भवन में कक्ष संख्या-06 में स्थापित किया गया है, जो 24×7 (चौबीसों घंटे) क्रियाशील रहेगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने अवगत कराया कि स्थापित निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के माध्यम से चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए सीधे संपर्क कर अवगत करा सकते हैं।
कंट्रोल रूम का
हेल्पलाइन नंबर: 05942-297121
ई-मेल आईडी: [email protected].
अपर जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि पंचायत चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की समस्या, अनुचित गतिविधि या आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल उपरोक्त हेल्पलाइन या ई-मेल के माध्यम से सूचित करें।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page