भवाली। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, के तत्वाधान नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश भर में 74 स्थानों में भवाली में भी सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को दिए गए।
जिला प्रशासन, समाज कल्याण, एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से उपकरण वितरण किए। नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में दिव्यांजनो को उपकरण दिए। शिविर में विकासखण्ड बेतालघाट, रामगढ़, धारी एवं भीमताल के वृद्ध एवं निशक्तजनों को 209 विभिन्न उपकरण व्हील चीयर, बैसाखी, कानों की मैशीन, छड़ी, चश्मा, बनावटी अंग दिए। इस दौरान अनु०सचिव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार अंकित श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, पवन भाकुनी, मो चाँद, दीपांकर घिल्डियाल, असलम अली, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी रवि वर्मा, पूनम रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी एवं तारासिंह मेहरा भूपेन्द्र राणा, प्रमील चौधरी, सोविक दास, अनुरूद्ध कुमार, निलय कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

