हेलीपोर्ट और हेलीपैड नेटवर्क से पर्यटन व विकास को मिलेगी नई रफ्तार: अखिलेश सेमवाल

ख़बर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल। भाजपा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ नैनीताल के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल ने उत्तराखंड में हवाई संपर्क व्यवस्था के विस्तार को राज्य के विकास और पर्यटन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 7 हेलीपोर्ट और 118 हेलीपैड का नेटवर्क तैयार होना राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
सेमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। हवाई संपर्क बढ़ने से पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक लोगों की पहुंच अधिक आसान, सुरक्षित और तेज होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में हेलीपोर्ट और हेलीपैड नेटवर्क का विस्तार राहत एवं बचाव अभियानों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
अखिलेश सेमवाल ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के विकासोन्मुखी फैसलों से उत्तराखंड विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page