कैंची धाम का हैलीपेड रातिघाट में बनेगा

ख़बर शेयर करें

विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। हेलीकॉप्टरों के उतरने और उड़ान भरने के लिए धाम के पास ही रातीघाट के पास हेलीपैड बनेगा। शुक्रवार को अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण कर उसे हेलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त माना।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

धाम आने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराए जाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पूर्व क्षेत्र में हेलीपैड का निर्माण करने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलिक के नेतृत्व में प्रशासन की टीम कैंचीधाम पहुंची। हेलीपैड निर्माण के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया। लोनिवि के अनुसार तकनीकी रूप से उक्त स्थल हेलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त है। निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए नियमानुसार शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page